8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

नैनीताल । जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर 8 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक पूरे जनपद में “विशेष स्वच्छता अभियान” चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि इस अभियान के तहत नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला मार्गों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, वन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की जाएगी।
राजमार्गों एवं सड़कों के दोनों ओर फैले कचरे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का चिन्हीकरण कर सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा।

अभियान के तहत शहरी क्षेत्रान्तर्गत नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी,अधिशासी अधिकारी अपने-अपने नगर क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाएंगे। इसी प्रकार वन एवं पर्यटन क्षेत्रों में विशेष रूप से रामनगर मार्ग, चोरगलिया रोड सहित अन्य वन क्षेत्रों में कचरे के वल्नरेबल प्वाइंट्स की सफाई की जाएगी। पर्यटन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत, पंचायतीराज विभाग,ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में सघन सफाई की जाएगी। विशेष रूप से जिन स्थानों में अधिक पर्यटन गतिविधियां व आवागमन अधिक रहता है जिसमें रामनगर का रिजॉर्ट क्षेत्र, बैलपड़ाव, धानाचूली, मुक्तेश्वर, धारी,रामगढ़ जैसे क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु तीनों क्षेत्रों हेतु विभिन्न टीमों का गठन कर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएमओ के निर्देश पर ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, स्वास्थ्य शिविरों में 133 लोगों की जांच, पीएचसी ज्योलिकोट में 61 लोगों का परीक्षण; 4 मरीज भर्ती

जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंगल दलों, एनसीसी, एनएसएस के साथ-साथ आमजन से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान 792वे दिन भी जारी रहा

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस विशेष स्वच्छता अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु गंभीरता पूर्वक कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएं तथा प्रत्येक दिन की फोटोग्राफ जियोटैग के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad