पौधारोपण अभियान 412वें दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 412 वें दिन भी जारी रहा। कुमाऊ मंडल विकास निगम के 50 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में हुए एक कार्यक्रम में आवास गृह के कर्मचारियों ने पर्यटन विकास अधिकारी नैनीताल ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के 50 पौधों का रोपण किया। ललित मोहन तिवारी ने स्थापना दिवस के अवसर पर निगम के कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा की सभी को निगम हित और राज्य हित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर आवास गृह में सफाई अभियान भी चलाया गया और केक भी काटा गया ।दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा सेवारत कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निगम की हर इकाई में सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर निगम के कर्मचारियों को जो उनकी लंबी मांग नियमितीकरण की है नियमितीकरण करते हुए सम्मान दिया जाए। सभा को डीडीहाट नगर पालिका के अध्यक्ष गिरीश चूफाल ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को निगम हित व राज्यहित में कार्य करना चाहिए और यहां आने वाले हर पर्यटक का सम्मान करना चाहिए। डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील साहने कहा कि निगम कर्मचारियों द्वारा स्थापना दिवस में शामिल होकर कर्मचारियों से वार्ता करने का अवसर मिला। सभा को प्रमोद डिगारी जगत कन्याल जग्गू ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में हंसी बिष्ट वेद प्रकाश पदम सिंह सौरभ खोलिया महेश कुमार गोपाल बिष्ट नरेंद्र थापा विजय बोरा शेर सिंह पवन कुमार रचना रावत नीरज कुमार भगवान सिंह राजेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad