कोलकाता से आए यात्री दल का कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने स्वागत किया

नैनीताल l पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश की यात्रा में जा रहे कोलकाता से आए यात्री दल का कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने स्वागत किया।
यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। व शपथ रजिस्टर भरवाया गया। यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधारोपण किया यात्रियों को काला पानी मंदिर परिसर में पौधारोपण हेतु पौधा दिया गया। यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र में पड़े हुए कुड़े को इकट्ठा कर धारचुला लाने के लिए भी शपथ दिलाई गई। यात्रियों के दल का नेतृत्व कर रहे कोलकाता निवासी राजीव बनर्जी ने कहा कि पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण का जो कार्य देखा गया वह अद्भुत है। हरियाली को देखते हुए मन गदगद हो गया उन्होंने कहा कि 20 साल से वे उत्तराखंड में आ रहे हैं लेकिन ऐसा पर्यावरण का नजारा कहीं नहीं देखा। उन्होंने प्रबंधक दिनेश गुरु रानी व उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह अपने आप में एक मिसाल है।
यात्री दल में बी मजूमदार बनर्जी, अर्पण शाह, विजय मजूमदार शामिल रहे। हमने कहा कि वह यात्रा में कूड़ा भी इखट्टा करेंगे काला पानी मंदिर परिसर में पौधारोपण भी करेंगे और कोलकाता जाकर भी पौधारोपण करेंगे। स्वागत करने वालों में हर सिंह शेर सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश गोपाल बिष्ट विजय बोरा सौरभ खोलिया महेश कुमार दीपक बिष्ट शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement