पालिका ने पंत पार्क और भोटिया मार्केट में गंदगी मिलने पर दुकान और फड़ कारोबारियों के काटे चालान

नैनीताल। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के नेतृत्व में गुरुवार को नगर पालिका टीम ने सफाई संबंधी अभियान चलाया। इस क्रम में पंत पार्क, भोटिया मार्किट का निरीक्षण किया गया, जिसमें चाइना टाउन के पास भोज्य पदार्थ की दुकानों के सामने एवं पन्त पार्क में खाने के ठेलों के सामने गंदगी पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें हरीश चंद्र भट्ट, रूपम गिफ्ट, प्रशांत रेस्टोरेंट, नैनी रेस्टोरेंट, सहित मुकेश, आकाश,अजित सिंह, चंदन राम, सोनू, दीपांशु, फड़ वालों समेत कुल 10 दुकान व फड़ कारोबारियों के 500 रुपये प्रति व्यक्ति चालान किये गए।
अधिशासी अधिकारी ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस भी दुकान या फड़ के सामने गंदगी पाई जाएगी, उनके 5,000 रुपये तक के अलग-अलग चालान किये जायेंगे। इस दौरान अभियान में कुलदीप कुमार सफाई निरीक्षक, हिमांशु चन्द्र कर निरीक्षक, रामसिंह, संजय, अनिल, सनी व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।