गंदगी मिलने पर पालिका ने 9 लोगों के चालान किए

नैनीताल l सोमवार को अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के निर्देश पर पालिका की एक टीम ने पंत पार्क एवं मॉलरोड क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान टीम को अवैध फड़ लगे हुए पाए गए तथा गन्दगी मिलने पर 9 लोगो के 250-250 रुपए कें चालान किये गए l इस दौरान कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा, विक्की सिलेंलान, मोहित बेनीवाल, सनी आदि मौजूद थे l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











