बोट स्टैंड व पंत पार्क में गंदगी करने पर पालिका ने चालान किए

नैनीताल l रविवार को अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के निर्देश पर मल्लीताल बोट स्टैंड एवं पंत पार्क का निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान बोट स्टैंड मैं गन्दगी मिलने पर 1500 रूपये का नाव मालिक समिति के नाम से चालान किया गया l साथ ही उन्हें गंदगी ना करने कि हिदायत दी गई l इसके अलावा पालिका टीम ने पंत पार्क मे छोले,पापड़ वालो द्वारा गंदगी करने पर अनिल गुप्ता,रोहित, आशु गुप्ता का तीन लोगो का 300-300 रूपये का चालान किया कुल 2400 रुपया राजस्व प्राप्त किया एवं भविष्य मे ऐसे गलती ना करने कि हिदायत दी l इस दौरान कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा,लाइसेंस लिपिक शिवराज नेगी संजय सिलेंलान सनी वाल्मीकि आदि मौजूद थे l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











