पालिका ने पहली बार जारी किया लोगो

नैनीताल।शहर के इतिहास को नए दौर में नए तरीके से सामने लाने के लिए नैनीताल नगर पालिका ने अच्छी पहल की है। इतिहास की नगरी की विरासत को दर्शाने के लिए पालिका ने अपना नया शनिवार को लोगो जारी कर दिया है।
लोगो में नैनी झील के साथ पालिका भवन को भी दर्शाया गया है।
नगरपालिका की एक अलग पहचान के लिए नगरपालिका नैनीताल की ओर से पहली बार यह लोगो जारी किया गया है।जो पालिका से संबंधित सभी जगहों पर लगाया जाएगा।
जिससे पालिका की अपनी अलग पहचान होगी।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि नैनीताल पालिका की ओर से पहली बार लोगो जारी किया गया है। इससे पालिका को अलग पहचान मिलेगी।

Advertisement