राष्ट्रपति निकेतन में विकसित भारत – मेरा दृष्टिकोण पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन।


देहरादून। आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में जनपद के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 6 से 9 तक के छात्र-छात्राओं हेतु विकसित भारत – मेरा दृष्टिकोण, विषय पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विभिन्न विधालयों में राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला, राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर, एशियन स्कूल, केंद्रीय विद्यालय-1, हाथीबड़कला, राजकीय इंटर कॉलेज काठ बंगला, आर्मी स्कूल आदि से लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
बच्चों को विकसित भारत – मेरा दृष्टिकोण विषय पर अपने विचारों के द्वारा विकसित भारत कैसे बन सकता है कि प्रस्तुतीकरण करना था, बच्चों ने काफी आनंदमय माहौल में जोश के साथ लिखना शुरू किया। प्रत्येक कक्षा से 5-5 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु बुलाया गया था।
राष्ट्रपति निकेतन के स्टाफ द्वारा बताया गया कि बच्चों द्वारा लिखे लेखन की समीक्षा होगी, उनमें से चुने गए लेखन को राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा, राष्ट्रपति भवन में छंटने के पश्चात् कुछ लेखन को देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू जी स्वयं लेखन का वाचन करेंगी, इस अवसर पर सभी प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरण किये गये। बच्चों एवं अध्यापकों को राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण भी करवाया।
राष्ट्रपति निकेतन में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा, राजकीय इंटर कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक मनमोहन बहुगुणा, निकेतन से प्रबंधक मैडम, ईशा शंखधर, सिद्धार्थ थपलियाल एवं स्टॉफ तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।