शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025

नैनीताल।भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य के प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। राज्य सरकार ने उन्हें कई उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया है, जिनमें शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से अध्यापन,विद्यालय में भौतिक संसाधनों और पुस्तकालय व्यवस्था को सुदृढ़ कर विद्यार्थियों में पठन संस्कृति का विकास, राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सफाई अभियानों को बढ़ावा,खेलों के क्षेत्र में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करना नैनीताल में प्रथम बार अंतर-विद्यालय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हॉकी अकादमी की स्थापना कर हॉकी को बढ़ावा देना। उत्तराखंड की विलुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए ढोल-दमाऊ, मशकबीन, रणसिंघा, तूतरी जैसे पारंपरिक वाद्यों को राष्ट्रीय कला उत्सव तक पहुंचाना और छोलिया दल तैयार करना।रोटरी क्लब नैनीताल, मां नंदा देवी अमर उदय ट्रस्ट एवं पूर्व छात्र संघ के सहयोग से सांस्कृतिक और खेल सुविधाओं का विकास।विद्यार्थियों के लिए निरंतर कैरियर काउंसलिंग और भविष्य निर्माण हेतु मार्गदर्शन प्रणाली विकसित करना शामिल हैं। पुरस्कार प्राप्त होने पर प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने इसका श्रेय विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रताप भैया, संस्थापक प्रधानाचार्य कला बिष्ट, प्रबंध समिति, सभी पूर्व एवं वर्तमान शिक्षकों और विद्यार्थियों को दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल के रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी मनीषा जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय एवं उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad