ज्योलीकोट में जल प्रदूषण की जांच को लिए पानी के सैंपल, जलाशयों का क्लोरीनेशन जारी

नैनीताल l ज्योलीकोट में जल प्रदूषण के मामले के बाद जल संस्थान की टीम ने शनिवार को विभिन्न स्थानों से पानी के सैंपल लिए। सैंपल देहरादून लैब और नैनीताल एनएबीएल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं l
जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता रविन्द्र पाठक ने बताया कि उत्तराखंड जल संस्थान की ओर से देहरादून से आई विशेषज्ञ टीम ने ज्योलीकोट बाजार टैंक, गांजा गांव, ज्योलीकोट प्रधान और पूर्व प्रधान के घर के समीप बने टैंक से सैंपल लिए हैं। सैंपल देहरादून लैब और नैनीताल एनएबीएल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी स्रोतों और जलाशयों की सफाई तथा क्लोरीनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है, जिससे स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। सीवर चैंबरों की भी सफाई करा दी गई है। साथ ही स्रोत के ऊपर स्थित एक सीवर चैंबर को 7 मीटर नीचे शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है, ताकि जल स्रोत में सीवर का पानी मिलने की आशंका खत्म हो सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 780वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad