राज्य की सबसे बड़ी ग्राम सभा में खुली बैठक का आयोजन
नैनीताल। जिलाधिकारी के मौखिक निर्देश पर प्रत्येक ग्राम पंचायत मे 1जुलाई से 15 जुलाई तक ग्राम सभा की बैठक आयोजित करवाना सुनिस्चित करवाया गया था।
जिसमें ग्राम सभा बेलुवाखान की प्रधान जानकी चनियाल की अध्यक्षता में साथ जुलाई को 11 बजे से पंचायत घर गांजा मे बैठक होना सुनिश्चित किया गया है।
जिसमें 17 बिन्दुओं होंगे।
पुरानी कार्यवाही का वाचन और पुष्टिकरण, ग्राम पंचायत के आय व्यय का विवरण, टाईड मद के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के खाते में धारित धनराशि एवं किए गए कार्य का सत्यापन, बुद्धा पेंशन सत्यापन व पात्र लाभार्थियों का चयन, ई के वाय सी, के सी सी कार्ड बनाए जाने की कार्यवाही और किसान सम्मान निधि की कार्यवाही, पर्यावरण मित्रों का चयन व सफाई अभियान, रिक्त सस्ता गल्ला विक्रेता का चयन, बी पी एल, अंतोदय राशन कार्ड हेतु पात्र व्यक्तियों का चयन, सोलर पद प्रकाश का निराकरण, जम्म मृत्यु प्रमाण पत्र का अधावधिकरण, परिवार गैस्ट्रो का आधावधिकरण, ए एन एम की ओर से बच्चों गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, अन्य जनमानस की समस्याओं का निराकरण, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण योजनाओं की ग्राम पंचायतो को स्थांतरित करनी की कार्यवाही, भारत नेट के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में विद्युत संयोजन सूची और उत्कृष्ट पंचायत भवनों का चिन्हीकरण करते हुए आदर्श पंचायत भवन के रूप में विकसित किया जाए।
और इस ही दिन ग्राम पंचायत मे कूड़ा वाहन का भी उदघाटन किया जाएगा।
इस बैठक मे ब्लॉक प्रमुख भीमताल, कृषि विभाग अधिकारी, लोक निर्माण विभाग अधिकारी, और ऊर्जा निगम के अधिकारी मौजुद रहेंगे।ग्राम प्रधान जानकी चनियाल ने कहा कि समस्त ग्रामवासी, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य,जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्रीय कर्मचारीयो से अनुरोध है कि 7 जुलाई को बैठक में उपस्थित होकर ग्राम पंचायत विकास के लिए उपरोक्त गतिविधियों में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।












