स्पोर्ट्स की दुकान में चोरी मामले में एक गिरफ्तार– पुलिस ने बरामद की नगदी और समान

नैनीताल। मल्लीताल गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में स्पोर्ट्स की दुकान में चोरी मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से चोरी की नगदी और सामान भी बरामद कर लिया गया है। जिसे न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।

बुधवार को मल्लीताल निवासी पवन साह कोतवाली में तहरीर दी थी। उनका आरोप था कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान का ताला तोड़ भीतर गल्ले में रखी 20 हजार की नगदी और क्रिकेट बैट चोरी कर लिया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर क्षेत्र का ही एक युवक चोरी को अंजाम देता हुआ दिखा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार देर रात गाड़ी पड़ाव निवासी देव जाटव को अयारपाटा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपित के पास से 20 हजार की नगदी और चोरी के तीन क्रिकेट बैट बरामद कर लिए गए हैं। आरोपित को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 775वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad