उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 775वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 775वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 775वे दिन राष्ट्रीय राजमार्ग ओगला अस्कोट के मध्य स्थित पिनोरा शिव मंदिर परिसर में उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता गोविंद लाल शाह के नेतृत्व में पौधारोपण किया।
गोविंद लाल साह ने कहा कि पौधारोपण अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए प्रकृति की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।
कार्यक्रम में गौरव पांडे उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।