कथित शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर उक्त प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की

नैनीताल । वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार ‘संजू’ के नेतृत्व में नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कि रामलीला मैदान हल्द्वानी में हुई सभा की तथा कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर उक्त प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मल्लीताल कोतवाली में तहरीर सौंपते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज करने की मांग करी।
तहरीर सौंपने वालों में पूर्व दायित्वधारी रईस भाई, व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, जिला महासचिव प्रेम कुमार शर्मा, जिला सचिव कैलाश अधिकारी, धीरज सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बंटू आर्या,विमल बृजवासी, अधिवक्ता शिवम गंगवार आदि शामिल रहे।












