मूसलाधार बारिश से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

नैनीताल । नगर में सुबह से बारिश होने से नगर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है लगातार हो रही बारिश से नैनी झील का जलस्तर 88.2 फिट पहुंच चुका है पहली बार झील का जलस्तर 88 फीट के पार पहुंचा है इसके बाद झील के सभी चैनलों को खोल दिया गया है बीती रात्रि भी झील के चैनलों को खोला गया था पिछले 24 घंटो में नगर में 120 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है । बीती रात्रि 44 एमएम बारिश हुई थी । सुबह कुछ देर के लिए बारिश रुकी लेकिन 8:30 बजे से नगर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी जगह-जगह सड़क में पानी भर गया माल रोड में अनेक स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया बारिश होने से नगर के सभी नलों से भारी मात्रा में पानी झील में जा रहा था । माल रोड में सीवर लाइन से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क में बह रहा था जो सीधे झील में जा रहा था । सुबह से बारिश होने के बाद नैनी झील के किनारे खड़ी नौकाओं में पानी भर गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  नदियां हमारी, जल हमारा, फिर 25 साल तक अदाणी से महंगी बिजली क्यों खरीदेगी धामी सरकार?- यशपाल आर्य

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad