संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली शीघ्र ज़ारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 172वें दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण कट ऑफ डेट 2024 नियमावली शीघ्र ज़ारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 172वें दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज मौसम खराब होने के कारण पड़ रही ठंड के बावजूद भी अपना पौधारोपण कार्यक्रम जारी रखा। पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों के द्वारा मां उल्का देवी मंदिर परिसर व मानसरोवर यात्री वाटिका में विभिन्न प्रजाति केपौधों का रोपण किया गया।
गुरुरानी ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति तक वह प्रकृति की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब पर्यटकों को भी पौधारोपण आंदोलन से जोड़ते हुए उनमें भी प्रकृति के प्रति प्रेम पैदा करना है ताकि वह यहां से जाने के बाद एक अच्छा संदेश लेकर जाएं। उनका स्लोगन है।।।।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आइए।।।।। पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।।।।
आज के कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश विजय बोरा सौरभ खोलिया नरेंद्र थापा महेश कुमार दीपक राजेंद्र नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर पर्यटक आवास गृह डीडीहाट मैं महासंघ के पदाधिकारी बलवंत सिंह के नेतृत्व में भी पौधों का रोपण किया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad