फिर बदला नैनीताल का मौसम

नैनीताल। सरोवर नगरी में पिछले कई दिनों से मौसम साफ था तथा नगर में धूप खिल रही थी लेकिन बुधवार को एक बार फिर नगर में मौसम ने करवट बदल ली है। नगर में सुबह से चटक धूप खिली थी लेकिन दोपहर बाद नगर में कोहरा छाने लगा गया जिससे नगर में ठंड भी बढ़ने लगी थी। मैदानी क्षेत्रों में पड़ने वाली धुंध अब सरोवर नगरी तक पहुंच चुकी है। नगर के आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद पूरी तरीके से कोहरा छा जाने से लगातार यहां ठंड में इजाफा हो रहा है। इसके बाद जगह-जगह पर लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। वहीं गर्म कपड़ों की बिक्री भी लगातार नगर में सुबह व शाम के वक्त ठंड बढ़ते जा रही है। नगर का अधिकतम तापमान 20 तथा न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नगर में पर्यटकों की संख्या काफी कम होने से नगर व आसपास के पर्यटक स्थलों में भी वीरानी छाई रही ।












