उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 862वे दिन भी जारी रहा

उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 862वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 862वे दिन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डीडीहाट के आंकोट भूमियाथल स्थित प्रसिद्ध भगवती मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह खड़ायत के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
मंदिर कमेटी के पदाधिकारी में भक्त जनों ने दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई गई इस मुहिम की सराहना की है।
कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष डिगर सिंह खड़ायत ,नवीन सिंह खड़ायत टुडे, प्रेम सिंह, चंचल सिंह सहित भक्ति गण उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा












