गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर नगर के स्थानीय गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए

नैनीताल। गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर नगर के स्थानीय गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर अखंड पाठ साहब के भोग पढ़े गए। उसके बाद हजूरी रागी सुखविंदर सिंह द्वारा पाठ किया गया। इसके बाद डेढ़ बजे से लंगर आयोजित किया गया। सुबह से गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी रही। नगर के विभिन्न स्कूलों शेरवुड कॉलेज, सेंट मैरीज व ऑल सेंट्स कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भी गुरुद्वारे पहुंचकर माथा टेका। साथ ही गुरुद्वारे में लंगर भी चखा। देर शाम गुरुद्वारे के बाहर आतिश बाज़ी भी की जाएगी। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, सचिव अमरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, संदीप सिंह, अमनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, करनवीर सिंह, अग्निवीर सिंह व रविन्द्र सिंह आदि जुड़े हुए थे। यहां पहुंचे सैलानियों ने भी गुरुद्वारे पहुंचकर माथा टेका।