मौसम सुहावना बना रहा

नैनीताल। नगर में सुबह से मौसम साफ था तथा तेज़ धूप खिली हुई थी। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम बेहद सुहावना बना हुआ था। नगर में सुबह व शाम के वक्त तापमान लगातार गिर रहा है। नगर में अवकाश के बाद सैलानियों की भीड़ बड़ी हुई थी। सैलानियों ने केव गार्डन, रोपवे, टिफिन टॉप, प्राणी उद्यान, हिमालय दर्शन, स्नो व्यू, वॉटरफॉल, किलबरी, आदि पर्यटक स्थलों की सैर की। साथ ही नैनी झील में नौकायन का भी आनंद उठाया। नगर में जगह जगह पर सैलानी गुनगुनी धूप सकते हुए नजर आये। वहीं भोटिया व तिब्बती बाजार से पर्यटक गरम कपड़े भी खरीदते हुए नजर आए। पर्यटकों ने कैंची धाम जाकर बाबा के दर्शन किए। कैंची धाम में अन्य दिनों के मुकाबले श्रद्धालु कम संख्या में पहुंचे हुए थे। इसके अलावा सातताल, भीमताल, नकुचियातल व हनुमानगढ़ी मंदिर में भी सैलानियों ने जाकर दर्शन किए।













