सविधान दिवस पर बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया

नैनीताल l संविधान दिवस के अवसर पर नैनीताल के तल्लीताल दर्शन घर पार्क में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने झंडारोहण किया गया l मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष श्री गौरखा सहित अन्य लोगों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया साथ ही उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई l साथ ही शहीद मेजर राजेश अधिकारी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया l इस अवसर पर शिल्पकार सभा में संविधान दिवस पर संगोष्ठी भी की गई । जिसमें मुख्य अतिथि एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा थे l इस मौके पर केएल आर्य, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आंनद बिष्ट रमेश चंद्रा, विकी राठौर, संतोष कुमार, रोहित भाटिया, शिल्पकार सभा के अध्यक्ष संजय कुमार संजू, विजय कुमार, उषा कन्नौजिया, हीरा लाल, बची चंद्र, राजन लाल, मनोज कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे l इस मौके पर मिष्ठान वितरण भी किया गया साथ ही राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ l











