सोमवार को महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने एक गोष्ठी की

नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की ओर से महात्मा गांधी के शहादत दिवस एवं भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को लेकर तल्लीताल स्थित कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल वाल द्वारा महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
साथ ही कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर कांग्रेस के कार्यों की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का मकसद सभी धर्म और जाति में प्रेम और सौहार्द की भावना का संदेश देना है। इसके अलावा सभी ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत संकल्प लिया कि समाज में भाईचारे की भावना का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खान पूर्व सभासद विनोद परिहार बंटू आर्य वीरेंद्र सिंह बिष्ट कमल जोशी संतोष रावत दिनेश पांडे मोहम्मद फैज कमल कुमार और कैलाश अधिकारी दिनेश कर्नाटक पप्पू