दोनों सीटों पर कांग्रेसियों के जीतने पर मिष्ठान वितरित किया

नैनीताल l नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विधानसभा उप चुनाव में बद्भीनाथ व मंगलौर दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी के विजय प्राप्त करने हर्ष व्यक्त करते हुए तल्लीताल क्रांति चौक पर मिष्ठान्न वितरण किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने प्रदेश नेतृत्व व दोनों सीटों की जनता एवं कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए, आने वाले निकाय चुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर मुन्नी तिवारी,सरस्वती खेतवाल, मुकेश जोशी,कमलेश तिवारी,मोहन कांडपाल, पप्पू कर्नाटक, रईस अहमद,बंटू आर्य,नासीर भाई, सकीब अहमद,अनिल तिवारी, राजेन्द्र मनराल, कनक साह, सुखदीप सिंह आनंद, विनोद परिहार,कुन्दन सिंह बिष्ट, मनमोहन कनवाल, सुभाष कुमार,परवेज भाई,आयुष कुमार, मो.जुनैद, अभिषेक कुमार, प्रियांशु बिष्ट,शैलू उप्रेती,गौरव कुमार, ललित बोरा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement