निवेदिता ने रोशन किया नैनीताल का नाम

नैनीताल l नैनीताल निवासी दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक की छात्रा निवेदिता तिवारी ने जी 20 समिट में दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर नैनीताल का नाम रोशन कर दिया। सम्मेलन में भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच शोध व शिक्षा के आदान प्रदान को लेकर करार हुआ। करार में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान व ऑस्ट्रेलिया के शिक्षामंत्री जैसम क्लेयर में हस्ताक्षर किए। निवेदिता को शिक्षा के क्षेत्र अव्वल प्रदर्शन के चलते दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया गया। निवेदिता ने मोहन लाल सह बाल विद्या मंदिर से 12 वी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह वाद विवाद में कई मेडल जीत चुकी हैं। उनके पिता महेश तिवारी कुमाऊं मंडल विकास निगम मुख्यालय में कार्यरत हैं, जबकि माता सचिता गृहणी व भाई 12 वीं में अध्ययनरत हैं। निवेदिता की इस उपलब्धि पर निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर, जीएम एपी बाजपेई, हेमंत कुमार समेत कई लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।











