केरल राज्यपाल से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य की भेंट आर्य समाज का राष्ट्र निर्माण का कार्य सराहनीय -आरिफ मोहम्मद खान (राज्यपाल केरल)

केरल (कोल्लम) केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने राजभवन केरल में महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान जी से भेंट की और उन्हें ओम प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया, साथ ही आर्य युवक परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी l
श्री आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि आर्य समाज राष्ट्रीय एकता निर्माण के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है आज इसे और अधिक विस्तार देने की जरूरत है I उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर अपनी विशेष पहचान बना रहा ऐसे मे युवाओ की जिम्मेवारी और अधिक बढ़ जाती है आप और अधिक कार्य करें मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं I
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य के साथ प्रवीण आर्य पिंकी व आस्था आर्य भी उपस्थित थे I
Advertisement
ADVERTISEMENTS











