उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

नैनीताल l गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आज उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में सहायक महाप्रबंधक एम एस डसीला द्वारा ध्वजारोहण कर उपस्थित कार्मिकों,उनके परिजनों व ग्राहकों को शुभकामनाएं ज्ञापित की गई। इस अवसर पर उनके द्वारा आव्हान किया गया कि बैंक के सतत विकास के साथ साथ राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी भागीदारी से एक नया आयाम स्थापित करने का संकल्प लें। आजादी के इस अमृतकाल में एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को साकार करने का सभी ने संकल्प लिया। कार्यक्रम में बी डी नैनवाल, अनिल डोरा सी एस जोशी टी सी धौंडियाल आदि ने भी अपने विचार रखते हुए ग्राहक आधार बढ़ा बैंक व्यवसाय में चहुमुंखी वृद्धि हेतु आवश्यक प्रयासों को बल दिए जाने के लिए प्रेरित किया गया।