सीबीएसई कक्षा 12 पूरक परीक्षा-2026 के लिए नैनीताल में 9 परीक्षा केंद्रों पर गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित

नैनीताल । जनपद नैनीताल में 28.07.2026 को आयोजित होने वाली कक्षा XII पूरक परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी कर विभिन्न अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा।

जिलाधिकारी नैनीताल में अवगत कराया कि कक्षा XII पूरक परीक्षा-2026 परीक्षा प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की गोपनीय सामग्री – प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाओं के पार्सल एवं अन्य अभिलेखों के सुरक्षित परिवहन, संग्रहण, अभिरक्षा तथा सीबीएसई के अधिकृत अधिकारी को विधिवत हस्तांतरण हेतु जनपद के 09 परीक्षा केंद्रों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निजी चिकित्सालयों को प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

जनपद अंतर्गत कुल 09 परीक्षा केंद्रों – सेंट जेवियर्स स्कूल मल्लिताल, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल, सेंट थेरेसा स्कूल काठगोदाम, निर्मला कॉन्वेंट काठगोदाम, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल केजीआरडी हल्द्वानी, यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल कालाढूंगी, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर, पीएम श्री स्कूल जेएनवी सुयालबाड़ी, नैनीताल आदि परीक्षा केंद्रों में परीक्षा संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  वार्षिक स्थानान्तरण के फलस्वरूप रिक्त हुए पदों पर अतिथि प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक की तैनाती रा०बा०इ०का० बेतालघाट, विकास खण्ड- बेतालघाट में तैनाती दी गई है

जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा निर्देशित किया गया कि नामित मजिस्ट्रेट परीक्षा दिवस पर संबंधित केंद्र अधीक्षक/प्रधानाचार्य से समन्वय कर कस्टोडियन बैंक से गोपनीय सामग्री प्राप्त करेंगे। परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं के पार्सलों का सुरक्षित संग्रहण सुनिश्चित कर उसी दिन सीलबंद अवस्था में निर्धारित संग्रहण केंद्र पर जमा कराएंगे।

नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सौरव असवाल, , नैनीताल। मोबाइल: +91 9568022558

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad