मणिपुर घटना को लेकर नैनीताल नैनीताल पीपुल्स फोरम ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

नैनीताल । मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने व उनके साथ सामूहिक दुराचार होने की घटना के विरोध में शुक्रवार को नैनीताल पीपुल्स फोरम ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा । ज्ञापन में मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने व वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई है ।
ज्ञापन में इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ भारत के विश्व गुरु बनने के दावे हो रहे हैं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं शर्मसार करने वाली हैं । ज्ञापन में दोषियों को कठोर सजा देने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाने आदि मांगें की गई हैं । यह ज्ञापन राजीवलोचन साह, अधिवक्ता कैलाश जोशी, प्रो0 अनिल बिष्ट, चंपा उपाध्याय,दिनेश उपाध्याय आदि द्वारा दिया गया । ज्ञापन अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने प्राप्त किया ।