नैनीताल ठंडी सड़क बना शराबियों का अड्डा, आम आदमी पार्टी ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा

नैनीताल l आम आदमी पार्टी, मंडल, नैनीताल का शिष्टमंडल अपर जिलाधिकारी से मिला और उनके माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि असमाजिक तत्वों ने नैनीताल ठंडी सड़क में गोल्जू मंदिर के समीप बने काँच के हाल का दुरुप्रयोग करते हुए इसे शराब का अड्डा बना दिया गया हैं । स्थानीय निवासियों के लिए खतरा उत्पन्न कर रही हैं बल्कि इससे क्षेत्र की शांति और सामाजिक व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा हैं शराब के सेवन से स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं। और यह हमारे समुदाय के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस मामले की शीघ्र कार्यवाही की जाए और कांच का हाल को शराब का अड्डा बनाने की अनुमति न दी जाए। वहा पर पुलिस दल गस्ती और cctv कैमरा लगाया जाये । हमारे क्षेत्र में स्वस्थ वातावरण सुनुश्चित करने के लिए उचित कदम उठाया जाये । आपकी सहायता के लिए हम आपके आभारी रहेंगे । शिष्टमंडल मे प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुमका, मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, सूरज कुमार, ललित पन्त, गौरव कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष विद्या देवी, सुनील कुमार, जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार, अधिवक्ता पड़ियार् जी, मोहित राजपूत आदि थे |

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad