नैनी रिट्रीट मैं केक मिक्सिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ

नैनीताल । सरोवर नगरी में क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट की तैयारियों को लेकर सोमवार को शहर का प्रतिष्ठित होटल नैनी रिट्रीट में केक मिक्सिंग समारोह का शानदार आयोजन किया गया । होटल के महाप्रबंधक डी . एस . जीना व सेफ चंदन सिंह परिहार के नेतृत्व में किया गया । महा प्रबंधक डी . एस . जीना ने बताया कि न्यू ईयर का फर्स्ट इवेंट केक मिक्सिंग को माना जाता है और यह कार्यक्रम पिछले कई सालों से आयोजित किया जा रहा हैं । क्रिसमस कार्यक्रम एक माह पूर्व शुरू हो जाता है । केक बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाता है । सेफ चंदन सिंह परिहार ने बताया कि क्रिसमस केक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । केक बनाने के लिए ऑरेंज पील , नींबू पील , अखरोट , किसमिस , काजू , बादाम समेत अन्य ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर 30 दिन तक छोड़ दिया जाता है । जिसके बाद इस मिश्रण को केक में मिलाकर 50 किलोग्राम का केक बनाया जाएगा । साथ ही बताया की क्रिसमस के अवसर पर उनके केक अन्य शहरों को भी भेजे जाते हैं । केक मिक्सिंग समारोह में मौजूद पर्यटकों ने भी जमकर लुत्फ उठाया । इस दौरान पूरन बिष्ट , उमेद सिंह राणा , ममता आर्य , बसंत केदार समेत अन्य लोग मौजूद रहें ।