अनुपम कबडवाल दोबारा बने कांग्रेस अध्यक्ष सभी ने दी शुभकामनाएं

नैनीताल l प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शीर्ष नेतृत्व के अनुमति उपरांत नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। नैनीताल में एक बार पुनः नेतृत्व ने अनुपम कबडवाल पर अपना भरोसा जताया है। अनुपम कबडवाल को पूण नैनीताल नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुपम के पूण घोषणा से समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। अनुपम कबडवाल को अपने सौम्य स्वभाव , पार्टी के प्रति समर्पित एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के गुण के चलते पुनः यह दायित्व दिया गया है।पुनः नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर अनुपम कबडवाल ने शीर्ष नेतृत्व-प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा , नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व सांसद डा0 महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पीसीसी सदस्य -सतीश नैनवाल, जिलाअध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित अपने नगर कांग्रेस के परिवार के सभी सम्मानित कॉंग्रेस-जनों का आभार जताते हुये कहा कि पुनः विपरीत परिस्थितियों में चुनौतीपूर्ण व कठिन संघर्ष की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व व नगर कांग्रेस परिवार की सहमति पर मिली है, उसे आप सभी के सहयोग व मार्गदर्शन से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता रहूँगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में पार्टी आगामी निकाय चुनाव और लोक सभा चुनाव में बेहतर प्रर्दशन करेगी.

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिन पर नैनीताल में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दिया’, 6 प्रमुख स्थलों पर हुआ भव्य दीपदान

अनुपम कबडवाल ने राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से डीएसबी परिसर के छात्र संघ उपाध्यक्ष के रूप में वर्ष 1998-99 से की। इसके उपरान्त वर्ष 2002 -03 में वह परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए। वर्ष 2007 से वह लगातार हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य हैं. 2011 में वह युथ कांग्रेस के निर्विरोध डेलिगेट चुने गए। मार्च २०१९ में उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व प्रथम बार मिला।