नगर पालिका की टीम ने माल रोड से अवैध फड़ हटाए

नैनीताल l शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल एवं पूजा चंद्रा के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने माल रोड क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया l
निरीक्षण के दौरान माल रोड में कई अवैध फड़ लगे हुए थे जिसके चलते राहगीरी को दिक्कत हो रही थी जिससे रास्ता बाधित हो रहा था l जिस पर पालिका कर्मचारियों द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाया गया एवं 500 रुपए के 1 दर्जन से अधिक, 200 रुपए के 3 तथा ₹300 के दो कुल 7200/ चलानी कार्रवाई की गई एवं दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई l टीम ने अमिता, अंकित, रामदत्त बबलू राजकुमार,अजय, अब्बू, जीतू,मनोज,प्रिंस, विकी,संतोष,विनीता, पूरन,सोनू रोहित शकीला के चालान किये l इस दौरान कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा, विक्की सिलेलान, संजय सिलेलान सनी आदि शामिल थे l