पालिका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार समाप्त, पालिका प्रशासन के साथ वार्ता के बाद पालिका प्रशासन ने 17 जनवरी तक 3 माह का वेतन व पेंशन देने की घोषणा की

नैनीताल l शनिवार की शाम को कार्य बहिष्कार कर रहे निकाय कर्मचारी संघ तथा उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल से वार्ता हुई l जिसमें पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों से कहा कि वह 3 माह का वेतन तथा पेंशन का भुगतान 17 जनवरी तक कर देंगे तथा जनवरी माह का वेतन व पेंशन का भुगतान 7 फरवरी तक कर देंगे l जिसके बाद दोनों संगठनों ने अपना कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया l इस मौके पर निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोपाल नेगी सचिव रितेश कपिल उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद तथा महासचिव सोनू सहदेव आदि शामिल थे l 3 माह के वेतन और पेंशन की मांग को लेकर शनिवार को दोनों संगठनों ने पालिका कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया था l जिससे नगर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई थी l