मॉर्निंग क्लब ने जीत दर्ज की, एनके स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जारी

नैनीताल l डीएसए मैदान में नैनीताल एवं गैलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित,
केनरा बैंक नैनीताल द्वारा प्रायोजित स्व.एनके आर्या स्मृति क्रिकेट कप 2023 में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत और विशिष्ट अतिथि मनोज पवार प्रदेश अध्यक्ष भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजक सचिव दीवान सिंह रौतेला ने स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया।
बुधवार को नाक ऑउट मुकाबला युवा एकता मंच भवाली और मॉर्निंग क्लब के मध्य खेला गया जिसमें मॉर्निंग क्लब ने जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा एकता मंच ने निर्धारित 20 ओवरों में 138 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में मॉर्निंग क्लब ने 18 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। युवा एकता मंच भवाली के लिए सनी ने 38 बॉबी ने 20 रन बनाए और नितिन ने हर्षित ने 2 बॉबी ने 1 विकेट लिए ।
मॉर्निंग क्लब के लिए आदी ने 30 नरेंद्र ने 32 रन बनाए और नितिन ने तीन अंकुर ने दो विकेट लिए।
इस दौरान अंपायर मनीष बिष्ट, मुहम्मद आदिल स्कोरर गोपाल गैड़ा रहे। आयोजक सचिव दीवान सिंह रौतेला, मोहित आर्या, मंडल महामंत्री भाजपा मोहित साह, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा विवेक वर्मा, हरीश सिंह राणा, धीरज पांडे मौजूद रहे।











