लाइफ जैकेट न पहनने व गंदगी करने पर पालिका ने किए एक दर्जन से अधिक चालान

नैनीताल l नगर में पिछले 2 दिनों से सैलानियों की संख्या काफी बढ़ गई है जिसको देते हुए रविवार को अधिशासी अधिकारी अलोक उनियाल एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा के निर्देश पर पंत पार्क, मॉलरोड एवं तल्लीताल क्षेत्र ,बोट स्टैंड का औचक निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान चार लोग बिना लाइफ जैकेट के पाए गए 4 लोगो का 250-250 का चालान किया गया एवं गन्दगी करने पर पंत पार्क, मॉलरोड, तल्लीताल क्षेत्र में 22 लोगो के चालान किये गए l जिसमे भुट्टा, चने, गोल गप्पे, कॉटन कैंडी, चाय स्टॉल वालो ने गन्दगी होने पर चलानी कार्रवाई की गई l इस दौरान विभिन्न चलानी में कुल ₹7100 वसूला गया l निरीक्षण में पालिका के कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा कार्यालय अधीक्षक शिवराज सिंह नेगी टीसी शाकिर अली संजय सनी आदि शामिल थे l
Advertisement
ADVERTISEMENTS











