लेक सिटी वेलफेयर क्लब की कुमाऊँनी नृत्य प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित भव्य कुमाऊँनी नृत्य प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं कुमाऊँनी लोकनृत्य को नई पीढ़ी तक पहुँचाना रहा।
प्रतियोगिता के विजेताओं को उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी लोक संस्कृति के संरक्षण और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता परिणाम
सब जूनियर वर्ग
प्रथम – खियाना बिष्ट
द्वितीय – सनाया सारंग
तृतीय – चित्रांशी मटपाल
चतुर्थ – अविशा कंवल
पंचम – कायरा
सांत्वना पुरस्कार: कायना तिवारी, काजल कुरिया, प्रियांशी जड़ौत, देवांगी पांडे एवं अबिता वर्मा।
जूनियर वर्ग
प्रथम – हिमांशी खुराना
द्वितीय – दिवाकर
तृतीय – पारुल
सांत्वना पुरस्कार: साक्षी, आत्रिका वर्मा, वैनवी बोरा, अनन्या, दीपिका एवं प्रियंशी आर्या।
सीनियर वर्ग
प्रथम – दुर्गांक्षा
द्वितीय – धीरज
तृतीय – निहारिका रानी
चतुर्थ – कविता
पंचम – मीनाक्षी आर्या
सांत्वना पुरस्कार: भावना रावत, माही आर्या, अंजलि बिष्ट, काव्या मटपाल एवं रेखा बिष्ट।
कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना की। आयोजन ने कुमाऊँनी लोक संस्कृति के प्रति युवाओं के उत्साह और लगाव को एक बार फिर सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
कुमाऊंनी नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में आदरणीय श्रद्धा गुरुरानी जी एवं मोहन पांडे जी उपस्थित रहे। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा दोनों निर्णायकों का सादर आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्षा कविता त्रिपाठी जी, सचिव एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. प्रगति जैन उपस्थित रही l
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन दीपा पांडे, मीनाक्षी कीर्ति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संयोजन में दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, सीमा सेठ, आभा साह रानी साह जी और रमा भट्ट जी , गीता साह , कंचन जोशी , निवेदिता मेहरोत्रा , अमिता साह , डॉ पल्लवी गहतोड़ी , सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे l