पौधारोपण अभियान के 777 वे दिन सेवानिवृत्त समारोह को पौधारोपण अभियान जारी रहा

नैनीताल । पर्यटक आवास गृह जागेश्वर में आवास गृह के प्रबंधक अर्जुन रौतेला के सेवानिवृत्ति के अवसर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने पौधारोपण अभियान के 777 वे दिन सेवानिवृत्त समारोह को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए आवास गृह परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगवाया।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि अर्जुन रौतेला का कार्यकाल सराहनीय रहा है। इस अवसर पर अर्जुन रौतेला के परिवार के साथ आवास गृह के प्रबंधक प्रकाश सिंह भैंसोड़ा ,विनोद तिवारी होलीडे होम की प्रबंधक शीला साह, पूर्व प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ,पूर्व प्रबंधक एलडी पांडे देव बहादुर थापा, डीनापानी के प्रबंधक दीवान सिंह, बिनसर के प्रबंधक संजय मेहरा, गैस प्रबंधक अल्मोड़ा मुकेश जलाल , हरीश कांडपाल, धन सिंह बिष्ट, दरपानरौतेला, देव बहादुर थापा, नरेश कुमार, योगेश गर्ब्यांल, निखिलेश बिष्ट गौरव पांडे, सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे। अर्जुन रोतेला ने सभी का आभार प्रकट किया।
दिनेश गुरु रानी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम से आज की तिथि में सेवानिवृत हो रहे सभीकर्मचारियों को बधाई देते हुए पौधारोपण अभियान से जुड़ने पर आभार प्रकट किया है।