राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत 19 जनवरी से पांच दिन के बंगाल दौरे पर
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 19 जनवरी से पांच दिन के बंगाल दौरे पर। 23 जनवरी को शहीद मीनार में नेताजी की जयंती के अवसर पर ‘नेताजी को लौह प्रणाम’ जनसभा को संबोधित करेंगे
19 जनवरी को पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के विशिष्ट लोगों के साथ बैठक
*20, 21 और 22 जनवरी को संगठनात्मक बैठक में संघ के विस्तार एवम कार्यों पर चर्चा होगी।
*23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहीद मीनार मैदान में एकत्रीकरण जिसमें हजारों की संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित होंगे।*
1921 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस से मुलाकात की थी। दोनों ने माना था कि देश को आगे ले जाने के लिए अनुशासित संगठन की जरूरत है। इसके बाद नेताजी ने आजाद हिंद फौज का नेतृत्व किया और 1925 में हेडगेवार ने 12 स्वयंसेवकों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। बाद में जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस नागपुर में एक ट्रेन से गुजर रहे थे, तब उन्होंने स्टेशन के पास स्वयंसेवकों का पथ संचलन देखा। इसके बाद डॉक्टर जी से मिलने के लिए जून 1940 में नागपुर के गए थे। लेकिन तब हेडगेवार की सेहत काफी गंभीर होने से बहुत बात अधिक बात नहीं हो पाई थी।











