विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

ननैनीताल l विधायक सरिता आर्या ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने नगर की विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को गिनाई उन्होंने कहा कि सूखा ताल क्षेत्र में दर्जनों परिवार पिछले काफी लंबे समय से रह रहे हैं लेकिन वर्तमान में झील विकास प्राधिकरण द्वारा मकानों को तोड़े जाने की कवायद चल रही है तथा अधिकांश मकानों को तोड़ने का प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है पिछले दिनों जिला, पुलिस, नगर पालिका व प्राधिकरण की टीम जेसीबी मशीन को लेकर वहां मकानों को तोड़ने पहुंचे थे लेकिन वहां लोगों के विरोध के बाद उन्हें वापस जाना पड़ा जिसके बाद मैंने स्वयं मौके पर पहुंचकर प्राधिकरण को 15 दिन का समय दिया l उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में इन लोगों की सही पैरवी नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं l उन्होंने कहा किसी भी दशा में इनके मकानों को बचाना है l इसके अलावा विधायक ने नगर के बलिया नाला तथा ठंडी सड़क मार्ग पर हुए भूस्खलन का ट्रीटमेंट कारी भी जल्दी किए जाने की मांग की जिसके बाद मुख्यमंत्री श्री धामी ने विधायक सरिता आर्या से कहा कि वह सूखा ताल क्षेत्र के लोगों के लिए कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता द्वारा पैरवी की जाएगी किसी भी मकान को टूटने नहीं दिया जाएगा और उन्होंने इस दौरान प्राधिकरण के सचिव से भी दूरभाष पर वार्ता की l उन्होंने कहा बलिया नाला हुआ ठंडी सड़क क्षेत्र में हुए भूस्खलन के ट्रीटमेंट का काम भी किसी बाहरी कंपनियों द्वारा जल्दी ही किया जाएगा इस मौके पर उनके साथ विधायक प्रतिनिधि मनोज जोशी आदि शामिल थे l











