भारी बरसात के बाद नैनीताल विधानसभा में हुए नुकसान के संबंध में विधायक सरिता आर्या ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की

नैनीताल l विधायक सरिता आर्या ने बीते दिनों में हुई भारी बरसात के बाद नैनीताल विधानसभा में हुए नुकसान के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान भारी बरसात के कारण कोश्याकुटोली तहसील क्षेत्र के साथ ही नैनीताल एवं इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान के संबंध में मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली एवं इस दौरान हुए नुकसान का अति शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने हेतु संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया।
इस दौरान हिमाचल में फंसे हुए नैनीताल विधानसभा के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भी वार्ता हुई। विधायक सरिता आर्या ने बताया की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल में फंसे हुए उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित वापसी हेतु पूर्व में ही आपातकालीन नंबर जारी कर दिए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने ज़्योलीकोट क्षेत्र में चल जनित रोगों से पीड़ित लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर जाना हाल-चाल,-जल संस्थान के अधिकारियों को क्षेत्र में खराब पेयजल लाइन बदलने को कहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad