मिशन सिंदूर के पराक्रम एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा का आयोजन

नैनीताल l भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक श्रीमती सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा, सलाहकार मंडी परिषद उत्तराखंड श्री मनोज जोशी, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती कविता गंगोला, सह-संयोजक राहुल नेगी ने सहभागिता की। कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में जन-जागरूकता फैलाना है। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में भाजपा के सभी देवतुल कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में भाग लिया और नैनीताल नगर की जनता ने भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा मिशन सिंदूर के पराक्रम और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में आयोजित की जा रही है। यह हमारे वीर शहीदों को एक सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक अवसर भी है।” मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा, “हमारी स्वतंत्रता के लिए सभी सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में यह तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह हमारे देश की एकता और अखंडता को प्रदर्शित करने का एक अवसर भी है।” इस आयोजन में नैनीताल के सभी सर्वश्रेष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ताओं की अति महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की गई। इस आयोजन का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देना और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। नैनीताल भाजपा मंडल की इस पहल को नैनीताल की जनता ने सराहा और इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad