भाजपा नैनीताल मंडल की संगठनात्मक बैठक में मिशन 2027 का हुआ शंखनाद, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया विशेष जोर

नैनीताल, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल द्वारा शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक नैनीताल क्लब में मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी मिशन 2027 की तैयारियों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं मतदाता संपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 से प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने, घर-घर संपर्क स्थापित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मिशन 2027 में नैनीताल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को नमन किया

मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य शक्ति है। उन्होंने बूथ स्तर पर निरंतर सक्रिय रहने, मतदाताओं से नियमित संवाद बनाए रखने तथा संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री दयाकिशन पोखरिया ने आगामी रणनीति तैयार करने के लिए मार्गदर्शन दिया, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक श्री भारत सिंह मेहरा, श्री शैलेंद्र बर्गली, श्री विक्रम राठौर, श्री विकास जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अमिता साह, श्री गौरव हार्पर, संयोजक श्रीमती तारा राणा, श्री अरविंद पड़ियार, श्री मनोज जोशी, श्री संतोष कुमार, श्री पवन बिष्ट, श्री पूरन बिष्ट, श्रीमती सुमन माहुरी, श्री खजान डंगवाल, पालक/सभासद श्री मनोज जगाती, भगवत सिंह रावत, श्रीमती दीपिका बिनवाल, आध्या जायसवाल, श्रीमती कविता गंगोला, श्री युवराज सिंह करायत सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, भाजपा पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पाषाण देवी मदिर में शनिवार 1 अगस्त को धार्मिक अनुष्ठान होंगे

बैठक के अंत में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, मतदाता संपर्क अभियान एवं मिशन 2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad