एम.जी. इंफ्रा सॉल्यूशन नोएडा 24.5550555 करोड़ में छूटा लेक ब्रिज का टेंडर
नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल द्वारा लेक ब्रिज के लिए मंगलवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक की मौजूदगी में टेंडर खोले गए।
लेक ब्रिज के लिए कुल 4 कंपनियों ने टेंडर डाले थे। इसमें सबसे अधिक बोली एम.जी. इंफ्रा सॉल्यूशन नोएडा की रही। कंपनी ने 24,55,50,555 रुपये की बोली लगाकर टेंडर हासिल किया। अन्य कंपनियों में परिधि एसोसिएट हरिद्वार ने 22,62,92,786 रुपये, नवीन अग्रवाल जसपुर ने 21,10,61,000 रुपये और कोहली इंटरप्राइजेज मुरादाबाद ने 21,10,50,00 रुपये की बोली लगाई थी। पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि यह टेंडर प्रक्रिया 21 माह के लिए है। ठेकेदार को अनुबंध के तहत कुल राशि की 25% रकम पहले जमा करनी होगी। अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल ने बताया कि बुधवार को टेंडर प्रक्रिया को 40 दिन पूरे हो रहे थे उससे पहले इसे खोला जाना जरूरी था यदि इसे नहीं खोला जाता तो यह भी निरस्त हो जाता । नगर पालिका की ओर से लेक ब्रिज के लिए बेस प्राइस 20 करोड़ 50 लाख रुपये निर्धारित किया गया था। तीसरी बार यह टेंडर खोला गया कुछ दिन पूर्व पालिका के सभासदों ने टेंडर प्रक्रिया को लेकर पालिका प्रांगण में प्रदर्शन भी किया था उन्होंने कहा कि लेख ब्रिज का टेंडर 21 माह के लिए न दिया जाए 21 माह के लिए टेंडर देने से पूर्व पालिका बोर्ड बैठक में इसको रखा जाए । टेंडर प्रक्रिया के दौरान टी.ओ. अपूर्व देवल, सिंचाई विभाग के ललित मोहन कश्यप सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।










