पूर्व में दिए गए जनहित के दृष्टिगत पत्रों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई ना होने से असंतुष्ट होकर समस्त पत्रों को संलग्न कर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सभासद पुजारी ने सौंपा ज्ञापन

नैनीताल l नगर पालिका परिषद नैनीताल के मनोनीत सभासद राहुल पुजारी द्वारा नैनीताल नगर के जनहित एवं कर्मचारी हित आदि अनेकों समस्याओं से संबंधित पत्र पूर्व में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल को समय समय पर दिए गए थे, किंतु वर्तमान की तिथि तक किसी भी पत्र पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं किए जाने से असंतुष्ट होकर आज उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को पूर्व के समस्त पत्रों की छाया प्रति संलग्न कर ज्ञापन दिया और साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द उक्त पत्रों में वर्णित समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह किया। उक्त पत्रों के पुनः अवलोकन हेतु बिंदुवार पत्र संख्या/तिथिवार पत्र सोपा गया है।
जिनमे मुख्य रुप से कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों के बकाया देयकों जल्द से जल्द भुगतान करने,कृष्णापुर वार्ड के दुर्गापुर क्षेत्र में जेएनएनयूआरएम योजना के तहत बने आवासों में पात्र परिवारों को आवास आवंटित किए जाने के संबंध में, जनहित के दृष्टिगत नगर में प्याऊ स्थापित/निर्माण किए जाने के संबंध में, दुर्गापुर से नैनीताल आने वाले मार्ग के बीच में जनहित के दृष्टिगत शौचालय के निर्माण के संबंध में, हरि नगर वार्ड के निकट धर्मशाला प्राथमिक विद्यालय में शादी समारोह आदि में सफाई व्यवस्था के उद्देश्य से शुल्क वसूलने के संबंध में, अनेक माध्यमों से पालिका की आय बढ़ोतरी के संबंध में, नैनी झील में कार्य करने वाले कर्मचारियों के जीवन बीमा के संबंध में, नगर के समस्त वार्डों में स्वच्छता समितियों के गठन के संबंध में ,समस्त कर्मचारी आवासों की छतो की मरम्मत के संबंध में एवं अन्य जनहित के मुद्दों से संबंधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी महोदय नगर पालिका परिषद को सौंपा गया है। जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द उक्त पत्रों में वर्णित समस्याओं का समाधान हेतु दिशा निर्देश जारी करे जाएंगे।