बस में सीट पाने को जमकर हुई मारामारी, टैक्सी चालकों ने जमकर की डग्गामारी

नैनीताल l थर्टी फर्स्ट मनाने के बाद यहां से पर्यटक लौटने लगे तो उन्हें बस स्टैंड पर घंटों खड़े रहने के बाद बस बड़ी मुश्किल से मिली जैसे ही हल्द्वानी से बस यहां पहुंची यात्रियों में सीट पाने को भगदड़ मच गई कई बार पुलिस की मौजूदगी मैं बस में यात्रियों को बैठाना पड़ा l थर्टी फर्स्ट मनाने के बाद जब पर्यटक यहां से वापस लौटने शुरू हुए तो परिवहन निगम की व्यवस्थाएं डोल गई। सीमित बसे होने के कारण रोडवेज बस स्टेशन पर पर्यटकों में सीट पाने को जमकर मारामारी दिखी। इस मौके का टैक्सी चालकों ने जमकर फायदा उठाया। ओवररेट के साथ ही टैक्सी चालक बस अड़डे से सवारियों की डग्गामारी करते रहे। दोपहर से शाम तक बस अड्डे पर भीड़ भाड़ का माहौल बना रहा। बता दे कि थर्टी फर्स्ट पर भारी संख्या में सैलानी शहर पहुंचे हुए थे। रविवार को पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या भी अधिक रही। पर्यटक सुबह होटलों से चैकआउट कर वापसी के लिए रोडवेज स्टेशन पहुंचे। मगर बस पकड़ने में पर्यटकों को खासी दिक्कते उठानी पड़ी। भीड़ अधिक और बस संचालन सीमित होने के कारण सीट पाने के लिए पर्यटक जद्दोजेहद करते दिखे। बढ़ती भीड़ का टैक्सी चालकों ने भी जमकर फायदा उठाया। हल्द्वानी तक दो सौ रुपये किराया निर्धारित होने के बावजूद चालक प्रति व्यक्ति दोगुना किराया वसूलते दिखे। जिससे पर्यटकों को भी फजीहत उठानी पड़ी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय निगरानी जारी, नंदा देवी मेले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad