भाजपा की मंडल कार्यसमिति संपन्न

नैनीताल l मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को तल्ला बगड़ ,कैंप साइड ग्रीन वैली (पंगुट) मे सम्पन्न हुई। बैठक शुरू होने से पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट तथा दिनेश खुलबे ने संयुक्त रूप से किया l बैठक में उद्घाटन शस्त्र मे स्वगत भाषण मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट द्वारा दिया गया। उसके बाद मन की बात पर चर्चा का कार्यक्रम पर चर्चा की गई दिनेश खुलबे द्वारा मन की बात पर कहा गया की प्रत्येक बूथ पर होने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें अप्रैल माह में मन की बात का 100 वा कार्यक्रम है 20 पर चर्चा पर मंडल उपाध्यक्ष विवेक वर्मा ने कहा कि जि 20 में भारत की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम पूरे देश में देश में होंगे जिससे भारत की संस्कृति पूरे विश्व को भारत की संस्कृति की जानकारी मिलेगी l यह भारत के विश्व गुरु की ओर बढ़ते कदम का झलक है जोशीमठ आपदा पर चर्चा पर मंडल के उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट द्वारा उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी बैठक में रखी गई जिसमें वहां के जनता द्वारा भी संतोष व्यक्त किया गया राजनीतिक प्रस्ताव उपाध्यक्ष लाल सिंह द्वारा रखा गया जिसको सभासद कैलाश रोतेला द्वारा अनुमोदन किया गया संगठन के आगामी कार्यक्रम के बारे में माननीय जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा आगामी 3 माह तक होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया प्रत्येक शक्ति केंद्र वह बुतों पर होने वाले कार्यक्रमों को गंभीरता से लेने के लिए कहा माननीय विधायक श्रीमती सरिता आर्य द्वारा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई जिनमें निर्धन गरीबों को वर्ष में 3 सिलेंडर फ्री देने का सरकार ने वादा किया जो देने जा रही है नकल अध्यादेश कानून लाकर नौकरियों की होने वाली परीक्षाओं पर सख्त कानून बनाकर देश में पहला राज्य बना अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचने के लिए फ्री राशन 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है और भी विभिन्न योजना की जानकारी विधायक द्वारा दी गई समापन भाषण में कम्लेनदू सेमवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संगठन के लिए ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना तय है इसी के साथ आज की मंडल की कार्यसमिति की समापन की घोषणा की गई मंडल की इस कार्यसमिति में शक्ति केंद्र के सभी 13 शक्ति केंद्र के संयोजक वह प्रभारी उपस्थित रहे मंडल के सभी पदाधिकारी गण वह जिले वह प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में पूर्ण कार्यकर्ता 80 पदाधिकारी सहित विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे l कार्यसमिति का संचालन महामंत्री मोहन नेगी व मोहित लाल साह संयुक्त रूप से किया गया।











