सैलानियों का गुम हुआ मोबाइल पुलिस की तत्परता से मिला

नैनीताल l दिल्ली से नैनीताल घूमने आए सैलानियों का मोबाइल बस में गुम हो गया जिसकी सूचना उन्होंने तल्लीताल पुलिस को दी जिसके बाद चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राण ने मौके पर जाकर मोबाइल की खोजबीन शुरू की find device app के द्वारा पुलिस ने मोबाइल की खोजबीन की l कुछ देर बाद चीता कांस्टेबल राणा को मोबाइल मिल गया l उन्होंने सैलानियों को मोबाइल लौटा दिया सैलानियों को मोबाइल मिलते ही उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया l जानकारी के मुताबिक दिल्ली से कुछ सैलानी यहां घूमने पहुंचे थे उनका मोबाइल बस में हो गया उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो उनका मोबाइल एक महिला के पास मिल गया जिसके बाद पुलिस ने उक्त फोन महिला से लेकर सैलानियों को लौटा दिया सैलानियों को फोन मिलते ही उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने उस महिला पर कोई कार्यवाही न करने को पुलिस से कहा महिला द्वारा माफी मांगने के बाद छोड़ दिया गया l











