नैनीताल में टैक्सी चालकों की लूट

नैनीताल l सरोवर नगरी में टैक्सी चालकों की पिछले काफी लंबे समय से मनमानी चल रही है l टैक्सी चालकों द्वारा हल्द्वानी जाने के 300 से 400 एक यात्री से वसूले जा रहे हैं l रोजाना यहां से हल्द्वानी के लिए परिवहन निगम की बसें भी चलती है लेकिन शाम के वक्त परिवहन निगम की बस नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है जिसका पूरा फायदा टैक्सी चालकों द्वारा उठाया जाता है l पिछले काफी लंबे समय से टैक्सी चालक हल्द्वानी जाने वाले यात्री से 300 रुपए से ₹400 प्रति सवारी ले रहे हैं इतना ही नहीं वाहनों में अतिरिक्त सावरिया भी बैठ रहे हैं l यात्री मजबूर होकर 300 से ₹400 तक टैक्सी चालक को दे रहे हैं l












