अस्पताल के समीप सीवर लाइन में लीकेज


नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल के समीप एक महीने से सीवर लाइन लीकेज हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी जल संस्थान समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। जिसके चलते बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल के पीछे मोर्चरी के समीप करीब एक सप्ताह से सीवर का गंदा पानी बह रहा है। जिससे दुर्गंध तो आ ही रही है साथ ही सीवर का पानी बहते हुए नाले के रास्ते झील में समा रहा है। वहीं खुले में गंदा पानी बहने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। डाक्टरों का कहना है कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि शिकायतों के बाद कई बार सीवर का ट्रीटमेंट कर दिया गया है। सूचना के बाद फिर एक बार टीम मौके पर भेज दी गई है। सीवर बहने की समस्या जल्द ही ठीक कर दी जाएगी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने जताया शोक और कहा कि………….. (नैनीताल में खेल जगत की बड़ी हस्ति #अहमद सिद्धिकी नहीं रहे!)——————————————————————
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad