जलाल के घर नए साल में आई लक्ष्मी

नैनीताल। नव वर्ष के दिन मल्लीताल निवासी बीना व नवीन जलाल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। बीडी पांडे अस्पताल में बीना की नार्मल डिलीवरी की गई।
नव वर्ष में कई लोग खुशियों की तलाश करते हैं। तो कई लोगों के पास खुशियां खुद चलकर आ जाती हैं। इधर मल्लीताल निवासी बीना व नवीन को भी नव वर्ष की सुबह ऐसी ही खुशी मिली। बीडी पांडे अस्पताल में रविवार को डॉ. रेशु टम्टा ने बीना जलाल की नार्मल डिलीवरी कराई गई। सुबह साढ़े आठ बजे बीना ने एक बेटी को जन्म दिया। नाव वर्ष के आगाज के साथ घर में लक्ष्मी के आगमन से बीना व नवीन बहुत खुश हैं। वहीं साल के पहले दिन अस्पताल में नार्मल डिलीवरी से बेटी के जन्म पर अस्पताल स्टाफ ने भी खुशी मनाई। इधर पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने कहा कि पहले ही दिन अस्पताल में बेटी का जन्म उसके परिवार के साथ अस्पताल के लिए भी खुशी की बात है। बताया कि मां और बच्ची स्वस्थ हैं।











